हेमिंग्वे के जन्मस्थान इलिनॉय जब जाना हुआ तब मालूम हुआ की उनका एक घर फ्लोरिडा में भी है जहाँ उन्होंने कई महत्वपूर्ण किताबें लिखीं। तब बहुत अफ़सोस हुआ की ओह! फ़्लोरिडा जा कर भी वहाँ तक नहीं पहुचीं। यहाँ तक पहुँचने में क़रीब पाँच साल बीत गए… सबसे शुरुआती बार, साल 2014 मैं इनके इस घर के दूसरे मोड़ से गुज़र चुकी थी पर तब मालूम नहीं था की कोई हेमिंग्वे यहाँ रहते थें। जब तक इन्हें पढ़ा फ़्लोरिडा दूर थी।
हेमिंग्वे जब फ्लोरिडा आए तो रहने के लिए उन्होंने की वेस्ट को चुना। समंदर से थोड़ी दूर, लम्बें पेड़ों और खूब सारी बिल्लियों से घिरा यह घर बहुत सुंदर है। तीन तरफ़ से बड़े शीशे की बनी खिड़कियों के बीच इनका बाथरूम मुझे बहुत पसंद आया। मानों गुनगुने बाथटब में लेटे, आसमान को निहारते कितने किस्से बुने जा रहे होंगे।
हालाँकि मुझे इस घर में एक चीज खटकी, यहाँ संगीत का कोई स्थान ना। वहीं जन्मस्थान पर सुंदर सा एक पियानों रखा था। शायद समय के साथ रुचि बदल गई हो। वैसे, यहाँ सिनेमा की खूब बातें थीं। कई वाल पर हीरो-हीरोइन के साथ इनकी तस्वीरें फ्रेम थीं।
इनके इस घर में लिखने के लिए एक अगल से दूसरा कॉटेज भी है। जहाँ सिर्फ़ लिखने के कुछ सामान और एक टेबल चेयर था।
घर के आलवा आस-पास ठीक-ठाक जगह है तो अब इसमें एक बुक स्टोर खुल गया है। एक जगह को सजा कर प्राइवेट इवेंट के नाम कर दिया गया है। यहाँ कहीं भी शादी करने का खूब चलन है। साथ ही बिल्लियों की एक छोटी सी सिमेट्री भी जिसपर से गुजरने के बाद मुझे आख़िरी पत्थर पर गुदा,” कैट सिमेट्री” दिखा। अफ़सोस के साथ मैंने दिवंगत बिल्लियों की आत्मा से माफ़ी माँगी।
हेमिंग्वे अब रहे नहीं। लोग आते हैं उन्हें यहाँ ढूँढने… हर तरह के लोग।
चलते-चलते यह बता दूँ की अब यह घर एक म्यूजियम है। टिकट का दाम 19 डॉलर है। साथ ही यह स्ट्रॉलर या व्हीलचेयर फ्रेंडली नहीं हैं। हाँ, अगर बिल्लियों से एलर्जी है तो बिल्कुल मत जाए।
No comments:
Post a Comment